एक युवती को चाहते है दो लड़के, उलझा मामला

छग

Update: 2022-07-26 03:01 GMT

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले दो युवक एक ही युवती से प्यार करते हैं। इससे उनके बीच विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक की मां ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का जुर्म दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा में रहने वाली महिला ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि रात वह अपने घर में थी।

मोहल्ले में रहने वाला कबीर उनके घर के पास आकर गाली-गलौज कर रहा था। महिला ने इसका विरोध किया तो युवक उसके बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगा। अपने बेटे की गलती पूछने पर युवक ने बताया कि वह एक युवती से प्यार करता है। महिला का बेटा उस युवती को लेकर घूमता है। महिला ने अपने बेटे से इस संबंध में पूछताछ कि तो उसने भी युवती से प्यार करने की बात कही। इसी बात को लेकर कबीर बार महिला के घर के पास आकर गाली-गलौज करता है। महिला की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News