कोरबा। तुलसी नगर में सार्वजनिक स्थान पर कुछ व्यक्ति एकत्र होकर जुआ खेल रहे थे। सूचना पर चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवल साव की टीम ने मौके पर टीम भेज स्टॉफ प्रधान आरक्षक प्रधान आरक्षक दिलीप झा, आरक्षक तिलक पटेल, रितेश शर्मा, राकेश यादव एवं विद्या सिंह सिदार घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गया। इस दौरान जुआ खेल रहे दो आरोपी पिंटू खान पिता मतीन खान उम्र 20 साल, शुभम साहू पकड़े गए। जिनके पास व फड़ से नगदी रकम 1510/- एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी गण को अपराध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है।




Tags: