छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुए टीएस सिंहदेव

Update: 2024-09-27 09:03 GMT

रायपुर raipur news। टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुए। X पर उन्होंने लिखा, आज गुरु घासीराम जी की जन्मभूमि, गिरोधपुरी धाम से छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा आयोजित 'न्याय यात्रा' में सम्मिलित हुआ जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्यारे स्वागत ने भावविभोर कर दिया। यह यात्रा प्रदेश में व्याप्त प्रशासनिक कुव्यवस्था, कानून-व्यवस्था की दयनीय स्थिति, और बढ़ते अपराधों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने और न्याय की पुनर्स्थापना के लिए आयोजित की जा रही है। chhattisgarh justice yatra

'न्याय यात्रा' का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करना है। अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रहा है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। पुलिस और प्रशासन पर राजनीतिक दबाव का असर साफ नजर आता है, जिससे जनता की सुरक्षा खतरे में है। खासकर महिला और कमजोर वर्गों के प्रति हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।

यह यात्रा उस विचारधारा को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है, जो गुरु घासीदास जी ने समानता, न्याय और सद्भावना के लिए प्रचारित की थी। कांग्रेस पार्टी की जनता से अपील है कि इस यात्रा में जुड़ें और मिलकर प्रदेश को अपराध मुक्त, सुरक्षित और प्रगतिशील बनाने के इस संघर्ष में अपनी भूमिका निभाएं।

Tags:    

Similar News

-->