कबीरधाम। जिले से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे में लंबा जाम लग गया है। इसके चलते यात्रियों का इस रास्ते से होकर गुजरना दूभर हो गया। यह जाम इस रास्ते से होकर गुजर रहे ट्रक के खराब होने के चलते लगा है। इस जाम के चलते यात्रियों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दरअसल चिल्फी घाटी में वाहनों की लंबी जाम के चलते, कल देर शाम से यात्री यहां फंसे हुए हैं। इस जाम में फंसे लोग मोबाइल नेटवर्क और खाने पीने के लिए तरस गए हैं, लेकिन जाम खुलने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि नागमोरी के पास वाहन खराब होने के बाद यह जाम लगी है। रास्ता बहाल करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, चिल्फी घाटी के दोनों ओर हजारों वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। 

Tags: