जिले में धूमधाम से हर घर तिरंगा कार्यक्रम

छग

Update: 2024-08-12 18:10 GMT
Korea. कोरिया। आज़ादी के 77वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कोरिया जिले में ष्हर घर तिरंगाष् कार्यक्रम बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी द्वारा 9 अगस्त को इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था, जिसके तहत जिले भर में स्वतंत्रता सप्ताह (9 अगस्त से 15 अगस्त) के दौरान विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं। शुभारंभ के दिन, कलेक्टर के नेतृत्व में बैकुंठपुर के फव्वारा चौक से शासकीय आदर्श रामानुज उच्चत्तर माध्यमिक शाला तक तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शहरवासी और स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसी क्रम में 10 अगस्त को मोटरसाइकिल तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं की
भागीदारी उल्लेखनीय रही।


कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान पर विशेष जोर देते हुए इसे सही तरीके से फहराने के नियमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, तिरंगा हमारे देश की शान है, इसे सम्मान पूर्वक और सावधानी से फहराना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सभी उम्र और वर्गों के लोग देशभक्ति के जोश के साथ "झंडा ऊंचा रहे हमारा" और "भारत माता की जय" के नारों के साथ तिरंगा रैली में शामिल हो रहे हैं। मिनी स्टेडियम, बैकुंठपुर व कलेक्ट्रेट परिसर में सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किया गया है, जहां छात्र-छात्राएं व आम लोग सेल्फी लेकर अपनी देशभक्ति की भावनाओं को साझा कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य जिलेवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। ष्हर घर तिरंगाष् अभियान के तहत जिले में देशभक्ति का माहौल छाया हुआ है और लोग बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं।
Tags:    

Similar News

-->