मेडिकल कॉलेज में पं जवाहरलाल नेहरू को दी गई श्रद्धांजलि

छग

Update: 2024-05-27 13:44 GMT
रायपुर। पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि 27 मई को रायपुर मेडिकल कॉलेज के प्रभारी अधिष्ठाता, डॉ. अरविंद नेरल द्वारा महाविद्यालय के प्रवेश द्वार पर स्थापित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया। साथ ही वहाँ उपस्थित अन्य चिकित्सा शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। प्रभारी अधिष्ठाता, डॉ. अरविंद नेरल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और स्वाधीनता पश्चात् स्वतंत्र राष्ट्र के आधुनिक निर्माण और विकास में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया। जवाहरलाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि पर चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विनीत जैन, डॉ. मंजू सिंह, डॉ.पी. के. खोड़ियार, डॉ. निर्मल वर्मा, डॉ. आभा डहरवाल, डॉ. स्वाती कुजूर, डॉ. पीयूष भार्गव, डॉ. उषा जोशी, डॉ. मंजूला बेक, डॉ. अर्चना टोप्पो, डॉ. जोशी. डॉ. जागृति अग्रवाल, डॉ. रूपम गहलोत, डॉ. शैलेन्द्र अग्रवाल, ऋतु कौशिक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News