रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 3 के अंतर्गत गुरू घासीदास वार्ड नम्बर 48 के अंतर्गत कांशीराम उद्यान में टीम भेजकर विगत दिनों रायपुर शहर क्षेत्र में आई तेज आंधी- तूफान के दौरान उद्यान परिसर के भीतर अचानक टूटकर गिरे पेड़ों को अभियान चलाकर तत्काल हटाने का कार्य किया गया और नगर निगम रायपुर को प्राप्त जन शिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निराकरण किया गया.