शराब का परिवहन, बाइक के साथ दो गिरफ्तार

छग

Update: 2025-06-22 10:42 GMT

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। अर्जुनी थाना को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति हरफतराई मुख्य नहर मार्ग की ओर से टीव्हीएस रेडियन मोटरसाइकिल में अवैध रूप से शराब लेकर बिक्री हेतु परिवहन कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर पुलिस ने संदिग्ध युवकों को रोका जिसने अपना नाम टिकेश्वर साहू और दूसरे ने कृत राम उर्फ प्रित यादव बताया,जांच के दौरान दोनों के पास से निम्न सामग्री बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह शराब की अवैध बिक्री हेतु परिवहन कर रहे थे। अर्जुनी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

टिकेश्वर साहू पिता रामविलास साहू उम्र 37 वर्ष साकीन डोंडकी,थाना अर्जुनी

कृतराम उर्फ प्रित यादव पिता फिरता राम यादव उम्र 35 वर्ष ,साकीन, अर्जुनी

Tags:    

Similar News

null