रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक सर्किल में आज एक अधीक्षक का तबादला कर एक अन्य को सेवा वृद्धि दी गई है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय से जारी आदेश अनुसार एचआर साहू एएसपी अंबिकापुर को कांकेर डाक अधीक्षक पदस्थ किया गया है।
वहीं सरजीत सरकार अधीक्षक रेल डाक सेवा रायपुर को एक वर्ष की सेवा वृद्धि दी गई है। सरकार इस पद पर बीते 4 वर्ष से कार्यरत हैं। केंद्रीय विभागों के नियमानुसार तीन वर्ष बाद तबादले किए जाना है। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में यह नई परंपरा देखी जा रही है। इसे लेकर अफसरों की लाबी में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।