स्कूल शिक्षा विभाग में हुआ तबादला, देखें आदेश...

छग

Update: 2023-08-14 15:39 GMT
रायपुर। राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रशासनिक आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी की नवीन पदस्थापना की है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से आज जारी आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर आर.एल.ठाकुर को संयुक्त संचालक दुर्ग, संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर आर.पी. आदित्य को संभागीय संयुक्त संचालक बिलासपुर, जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुप्ता को संभागीय संयुक्त संचालक सरगुजा, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर एच.आर. सोम को संभागीय संयुक्त संचालक बस्तर, सहायक संचालक महासमुन्द हिमांशु भारती को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर और प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंड्राकला जिला सरगुजा भारती वर्मा को जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर पदस्थ किया गया है।



Tags:    

Similar News