तहसीलदार व नायब तहसीलदारों का तबादला, देखें आदेश की कॉपी

छग

Update: 2026-02-23 14:37 GMT
Rajnandgaon. राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों की अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न तहसीलों में पदस्थ अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया गया है, जिससे राजस्व प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाया जा सके। आदेश के अनुसार, तहसीलदार तहसील कार्यालय कुमरदा से आकांक्षा साहू को तहसील कार्यालय छुरिया में पदस्थ किया गया है। वहीं
तहसीलदार
तहसील कार्यालय छुरिया से विजय कुमार कोठारी को तहसील कार्यालय कुमरदा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अदला-बदली को प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



इसी प्रकार नायब तहसीलदार स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। तहसील कार्यालय राजनांदगांव से नायब तहसीलदार गंगाधर राव को तहसील कार्यालय छुरिया में पदस्थ किया गया है। तहसील कार्यालय घुमका में पदस्थ नायब तहसीलदार रामलखन चौहान को तहसील कार्यालय राजनांदगांव में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त तहसील कार्यालय छुरिया से नायब तहसीलदार अब्दुल वसीम सिद्दीकी को तहसील कार्यालय घुमका में पदस्थ किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापनाएं अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। प्रशासनिक हलकों में इसे नियमित कार्यप्रणाली का हिस्सा बताते हुए राजस्व कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News