जल्द ही चलाई जाएगी अंबिकापुर से सीधे दिल्ली तक ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

Update: 2022-07-12 02:47 GMT

अंबिकापुर। कई सालों बाद ही सही मगर सरगुजा जिले और संभाग के लोगों का सपना पूरा होता नजर आ रहा है। 14 जुलाई से अंबिकापुर से सीधे दिल्ली तक ट्रेन चलाई जाएगी। इसकी घोषणा सरगुजा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने की।

दरअसल, सरगुजा संभाग से लंबी दूरी की ट्रेन नहीं होने के कारण क्षेत्र का विकास तेजी से नहीं हो पा रहा था। व्यापारिक यात्रा के साथ-साथ इलाज और पढ़ाई के लिए जाने वाले लोगों को दिल्ली जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब इस ट्रेन के चलने से जहां लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह आज प्रेस कांफ्रेस कर इसकी जानकारी देंगी। इससे पहले मंत्री रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेगी। वहीं तैयारियों की भी समीक्षा करेगी। दूसरी ओर रेलवे स्टेशन में तैयारियां शुरू हो गई है।

Tags:    

Similar News

-->