ट्रेलर चोरी करने वाला आरोपी विपिन सिंह बादी गिरफ्तार

छग

Update: 2025-10-19 17:46 GMT
Ambikapur. अंबिकापुर। थाना मणीपुर पुलिस ने ट्रेलर चोरी के मामले में आरोपी विपिन सिंह बादी को गिरफ्तार कर 35 लाख रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया ट्रेलर भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और उसके खिलाफ चोरी के प्रकरण में चालान हो चुका है। पुलिस के अनुसार, संतोष राठौर, जो मध्यप्रदेश निवासी हैं, ने थाना मणीपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आदित्य ट्रेलर सर्विस ट्रांसपोर्ट टाटीबंध रायपुर में नौ माह से
ट्रेलर वाहन
क्रमांक सीजी/04/पीए/9848 चलाते हैं। 17 अक्टूबर को रायपुर से ट्रेलर में थ्रेसर लोड कर 18 अक्टूबर को अम्बिकापुर में अनलोड किया। इसके बाद वापस रायपुर लौटते समय सड़क किनारे मणीपुर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने प्रार्थी को रोककर ट्रेलर में बैठने को कहा।

त्रैलर में बैठने के बाद लगभग 3-4 किलोमीटर आगे जाते ही आरोपी ने ट्रेलर वाहन को अपने कब्जे में लेकर भागने की कोशिश की। प्रार्थी ने तुरंत पीछा किया और सीताराम राठौर की सहायता से ट्रेलर का पीछा किया। लखनपुर बस्ती के पास आरोपी ट्रेलर को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन वाहन को मोड़ नहीं पाया और वहां से भागने लगा। प्रार्थी और सीताराम ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर मौजूद थाना लखनपुर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम और राहगीरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घटना की रिपोर्ट प्रार्थी ने थाना मणीपुर में दर्ज कराई। पुलिस ने इसे अपराध क्रमांक 286/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। आरोपी विपिन सिंह बादी, ललाती थाना उदयपुर जिला सरगुजा का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और चोरी किए गए ट्रेलर वाहन को पेश कर जब्त किया गया।

थाना मणीपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी अपराधों में संलिप्त रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की सतर्कता और प्रार्थी की सूझबूझ के कारण ट्रेलर और 35 लाख रुपये मूल्य का माल सुरक्षित बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन और माल की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेलर और भारी वाहन चोरी के मामलों में तत्काल कार्रवाई करने के लिए टीम लगातार निगरानी रखेगी। इस कार्रवाई ने ट्रेलर चोरी जैसी गंभीर घटनाओं के खिलाफ पुलिस की सक्रिय भूमिका को उजागर किया है। जिले में ऐसे अपराधों की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए पुलिस सतर्क है।
Tags:    

Similar News