दर्दनाक सड़क हादसा: मारुति ब्रेजा कार पलटने से शोरूम कर्मचारी की मौत

छग

Update: 2025-08-20 17:10 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी से सटे आरंग इलाके में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को दहला दिया। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा आरंग-पंधी क्रॉसिंग के पास उस समय हुआ, जब मारुति ब्रेजा कार अचानक सामने आए मोटरसाइकिल को देखकर अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार चला रहे शोरूम कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ बैठा उसका साथी घायल हो गया। हादसे में मृतक की पहचान खिलेश साहू के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार दूसरा व्यक्ति संजय सैयाम पिता गोपीराम सैयाम (32 वर्ष), निवासी ग्राम मेढा, थाना मोतीनाला, जिला मंडला (मध्यप्रदेश) घायल हो गया है। संजय वर्तमान में विश्व भारतीय ऑटोमोबाइल्स शोरूम, मोवा विधान सभा रोड रायपुर में कार्यरत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2025 की दोपहर करीब 1:30 बजे संजय सैयाम और खिलेश साहू एक मारुति ब्रेजा कार लेकर बसना शोरूम की ओर रवाना हुए थे। कार को खिलेश साहू चला रहा था।


दोपहर लगभग 2:15 बजे जैसे ही वे आरंग पंधी क्रॉसिंग के पास पहुंचे, सामने अचानक मोटरसाइकिल आ गई। टक्कर से बचने के लिए खिलेश ने ब्रेक लगाया, लेकिन कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कार पलटने से खिलेश साहू गाड़ी से बाहर जा गिरा और वाहन के नीचे दब गया। घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और कार को उठाकर उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर,
हादसे
में संजय सैयाम को भी चोटें आई हैं। उनके बाएं आंख के नीचे और दाहिने कान के पास चोट लगी है। फिलहाल उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इस सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। उन्होंने प्रशासन से यहां स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
Tags:    

Similar News