राजनांदगांव: राजनांदगांव में नेशनल हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक हादसे में करीब 20 गायें अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 12 गायों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 से गायें गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना लालबाग थाना क्षेत्र में राज इंपिरियल होटल के सामने की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और गौ सेवक मौके पर पहुंचे।
देर रात नेशनल हाईवे पर अचानक मवेशियों का झुंड हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक हाइवे पर 20 गायें सड़क पर मौजूद थीं, जिन्हें एक अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। टक्कर के बाद कई गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सड़क पर मवेशियों के शव और घायल गायों को देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का जायजा लिया।
गौ सेवकों ने भी मौके पर पहुंचकर घायल गायों को उपचार दिलाने का प्रयास किया। शुरुआती जानकारी में 12 गायों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 8 गायें गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं। 
Tags: