स्टील रोलिंग मिल में दर्दनाक हादसा, महिला मजदूर का हाथ मशीन में फंसने से उंगलियां कटी

छग

Update: 2025-03-21 15:03 GMT
Raipur. रायपुर। शहर के रावांभाठा इलाके में स्थित श्रीराम रोलिंग मील में एक महिला मजदूर के साथ गंभीर दुर्घटना हुई। 25 फरवरी 2025 को स्टेडिंग मशीन में काम करने के दौरान महिला का बायां हाथ मशीन में फंस गया, जिससे उसकी तीन उंगलियां और अंगूठा कट गए। पीड़िता, जो रावांभाठा दुर्गा चौक की निवासी है, नवंबर 2024 से श्रीराम रोलिंग मील में मजदूरी कर रही थी और प्रति घंटे 50 रुपये की दर से काम कर रही थी। घटना दोपहर 2:30 बजे की है जब वह लोहे के एंगल को सीधा करने के लिए मशीन में डाल रही थी, तभी अचानक उसका हाथ मशीन के अंदर चला गया।


मौके पर मौजूद मशीन ऑपरेटर नरसिंग शर्मा और मजदूर लक्ष्मी ने उसे खींचकर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो चुका था। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत एनकेडी अस्पताल, बीरगांव ले जाया गया, जहां वह 25 फरवरी से 1 मार्च और 8 मार्च से 9 मार्च तक भर्ती रही। पीड़िता ने आरोप लगाया कि श्रीराम रोलिंग मील प्रबंधन ने बिना सुरक्षा उपकरण दिए मजदूरों से काम करवाया, जिससे यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना के बाद वह सामान्य रूप से काम करने में असमर्थ हो गई है। घटना के बाद, 20 मार्च 2025 को पीड़िता अपने पति के साथ खमतराई थाने पहुंची और कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News