बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, सांप के काटने से 10 साल के बच्चे की मौत

छग

Update: 2026-05-08 18:00 GMT
Bilaspur बिलासपुर: तोरवा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 10 वर्षीय बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई। बच्चा रात में बिस्तर पर सो रहा था, तभी यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, ग्राम ढेका निवासी सौरभ केंवट (10) अपने परिजनों के साथ बिस्तर पर सो रहा था। देर रात अचानक वह रोने लगा और बताया कि उसे कुछ काट लिया है। शुरुआत में परिजनों को लगा कि किसी कीड़े ने काटा होगा, लेकिन कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी।
परिजन घबराकर बच्चे को SIMS Bilaspur ले गए, जहां रात करीब 12:30 बजे उसका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, जहरीले सांप के काटने से जहर तेजी से शरीर में फैल गया, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। काफी प्रयासों के बावजूद डॉक्टर बच्चे को बचा नहीं सके और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में डॉक्टरों ने पुष्टि की कि मौत सांप के काटने से हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा गर्मी की छुट्टियों में अपनी नानी के घर आया हुआ था। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags:    

Similar News