ट्रैक्टर जा टकराई पेड़ से, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

छग

Update: 2025-09-17 10:24 GMT

रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे ड्राइवर की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, टेरम में रहने वाला दीपक राठिया (24) मंगलवार को रेत लोड करने गया था। कंचनपुर घाट से रेत भरकर उसने रायकेरा में खाली किया। इसके बाद वह वापस टेरम जा रहा था। तभी कोटरीमाल के मुस्कुरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में दीपक राठिया की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी लगी, तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मांगा गया है, ताकि सड़क हादसे में मौत की पुष्टि पर केस दर्ज किया जा सके। फिलहाल, घरघोड़ा थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


Tags:    

Similar News

null