कलेक्टर सहित आला-अधिकारियों ने लिया कावड़ यात्रा का जायज़ा

छग

Update: 2023-07-13 13:09 GMT
कलेक्टर सहित आला-अधिकारियों ने लिया कावड़ यात्रा का जायज़ा
  • whatsapp icon
बतौली। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कांवरियों की सुविधा हेतु आवागमन और आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।शाम को पुनः पुलिस महानिरीक्षक एवम पुलिस अधीक्षक ने दुबारा दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने भी शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने निरीक्षण किया। सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शंकरघाट अम्बिकापुर से कैलाश गुफा तक यात्रा करते हैं। कलेक्टर कुन्दन द्वारा गत साप्ताहिक समयसीमा की बैठक में जिले से चलने वाली कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए पूरे रास्ते पेयजल, मेडिकल एवं सड़क व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। नियत अंतराल पर हेल्प सेंटर बनाये गए हैं। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
कलेक्टर स्वयं आज हेल्प सेंटरों में पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शंकरघाट से होते हुए बेलकोटा, लमगांव, बतौली और बांसाझाल तक हेल्प सेंटर का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसडीएम अम्बिकापुर शिवानी जायसवाल, एसडीएम सीतापुर रवि राही सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। हजारों कांवरियों को कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने अपने हाथों से भोजन से परोसा।इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थी। अटल यादव,अरविंद गुप्ता के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांवरियों की भारी भीड़ के कारण घंटो जाम की स्थिति बगीचा चौक में बनी रही।पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ध्रुवेश जायसवाल को कमान अपने हाथ मे लेनी पड़ी।काफी मसक्कत के बाद ट्रैफिक सुचारू हो सका।आज गुरुवार साप्ताहिक बाजार होने के कारण भीड़ ज्यादा बढ़ गई थी।
Tags:    

Similar News