नक्सल टॉप लीडर देव जी ने किया सरेंडर

Update: 2026-02-24 10:10 GMT

रायपुर/तेलंगाना। नक्सल संगठन के महासचिव और सबसे टॉप लीडर थिप्परी तिरुपति उर्फ देव जी ने अपने 3 साथियों के साथ (कुल 4 लोग) तेलंगाना पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। तेलंगाना पुलिस ने आज 24 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऑफिशियल रूप से इसकी जानकारी दी है।

देवजी के साथ CCM संग्राम , SCM दामोदर, SCM नरसिम्हा रेड्डी ने भी हथियार डाला है। तेलंगाना पुलिस की तरफ देवजी और संग्राम पर कुल 25-25 लाख रुपए का इनाम घोषित है। जबकि ये दोनों छत्तीसगढ़ में मोस्ट वांटेड हैं इनपर 1-1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनाम घोषित है।

बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद ही देवजी को नक्सल संगठन का महासचिव बनाया गया था। वहीं तेलंगाना DGP ने प्रेस वार्ता लेकर इनके समर्पण का खुलासा किया है।

Tags:    

Similar News

null