भाजपा स्थापना दिवस पर तोखन साहू ने बिलासपुर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

छग

Update: 2025-04-06 09:52 GMT
Bilaspur. बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय, बिलासपुर में ध्वजारोहण कर पार्टी की गौरवशाली परंपराओं को नमन किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर संगठन के प्रति उनके योगदान को सराहा गया। राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का इतिहास राष्ट्र निर्माण की भावना से जुड़ा हुआ है।


संगठन की विचारधारा "सेवा, समर्पण और संगठन" को जीवंत रखने वाले कार्यकर्ताओं पर पार्टी को गर्व है। उन्होंने पार्टी के स्वर्णिम इतिहास, विचारधारा और देश के विकास में योगदान पर प्रकाश डालते हुए एक सशक्त भारत के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट किया।
Tags:    

Similar News