बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में आज होगा शारदा चौक से प्रदर्शन

Update: 2023-07-22 07:34 GMT

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला रायपुर दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण सहित स्मार्ट सिटी के तहत कार्यों में भारी भ्रष्टाचार, सड़कों की बदहाल स्थिति, पेयजल समस्या, नगर निगम में मुगलिया शासन सहित शहर के विभिन्न समस्याओं को लेकर 22 जुलाई 2023 को दोपहर 2:30 शारदा चौक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा के सामने से विशाल जंगी प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

प्रदर्शन में रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवम पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भाजपा जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, पार्षद गण, एवं भाजपा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित रहेंगे।

Tags:    

Similar News