सड़क दुर्घटना को रोकने घुमंतू पशुओं की धरपकड़ निरंतर जारी

Update: 2024-10-07 09:45 GMT

भिलाई bhilai news। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत शासन की योजना रोका छेका संकल्प अभियान के तहत सड़क पर आवारा सड़क में बैठने वाले पशुओ की धरपकड़ निरंतर जारी है। रोका छेका अभियान की पुरी टीम सुबह सड़को पर काउकेचर की गाड़ी लेकर पहुंच जाते है। प्रतिदिन देखा जाता है कि पशु मालिको द्वारा सुबह अपने पशुओ का दुध निकालकर उन्हे खुला छोड़ देते है। जिससे पशु इधर-उधर घूमते सड़को के बीच में आकर खड़े एवं बैठ जाते है। जिससे यातायात प्रभावित होता है। आने जाने वाले लोगो को पशुओ से टक्कर होकर गिरने का खतरा बना रहता है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। chhattisgarh news

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, के निर्देश पर निगम आयुक्त हितेश पिस्दा ने रोका छेका के नोडल अधिकारी को अनिल सिंह को आदेशित किये है। कि तैयाहारी सीजन चालू हो गया है, जिससे सड़को पर भीड़ भाड़ अधिक हो रही है। माता बमलेश्वरी के दर्शन के लिए तीर्थयात्री भी जा रहे हैं।

हमें सबके सुरक्षा का ध्यान रखना है। पशुओ के सड़को के बीच बैठे एवं आपस मे लड़ते रहने से यातायात प्रभावित हो रही है। जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। रोका छेका की टीम सुबह एवं दोपहर 2 पाली में काउकेचर गाड़ी लेकर शहर के हर क्षेत्र में पशुओ को पकड़ने का कार्य कर रही है। पकड़े गये पशुओ को कोसानाला गौठान एवं डी मार्ट के पास गौठान में रखा जा रहा है। जहां पशुओ के लिए हरा चारा, पानी एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा भी की जाती है। साथ ही पकड़े गये पशुओ के गले में रेडियम पटटी भी लगाया जा रहा है। जिससे वाहन चालक को पशु दुर से ही दिख जाए और वाहन चालक सतर्क हो जाए। जिससे होने वाले सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।

Tags:    

Similar News

-->