जगदलपुर jagdalpur news. दरभा इलाके में सड़क निर्माण के दौरान एक टिप्पर वाहन आग लगने से जलकर खाक हो गया. बताया जा रहा कि यह वाहन कोलेंगे कांदानार सड़क निर्माण के लिए रेत लेकर आ रहा था. अचानक टायर फटने के कारण वाहन में आग लग गई. jagdalpur

दरभा थाना क्षेत्र का यह इलाका एक समय घोर नक्सल प्रभावित रहा है. हालांकि अब यह इलाका पूरी तरह से नक्सल मुक्त है. वर्तमान में यहां सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है. यह इलाका संवेदनशील होने के कारण सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. आग लगने से टिप्पर वाहन जलकर खाक हो गया. वाहन के ड्राइवर ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली.


Tags: