TI यदुमणी सिदार बने DSP, एसपी ने कंधे पर स्टार लगाया

छग

Update: 2022-12-01 16:08 GMT
बलौदाबाजार। निरीक्षक यदूमणी सिदार उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा स्टार लगाकर एवं कैप पहना कर बधाइयां दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने आज निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत हुए निरीक्षक यदूमणी सिदार के कंधे पर स्टार लगाकर और कैप पहनाकर पदोन्नति देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उप पुलिस अधीक्षक यदूमणी सिदार वर्ष 1998 में उप निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। यदुमणी सिदार जिला कोरबा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और जिला रायपुर में अपनी सेवाएं दे चुके है। जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में वर्तमान में यदुमणी सिदार, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है।
Tags:    

Similar News