ओला कैब ड्राइवर से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की कार बरामद

छग

Update: 2025-03-19 15:06 GMT
Raipur. रायपुर। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में ओला कैब ड्राइवर से लूटपाट और वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अविनाश कुमार पूर्व में हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है, जबकि उसके साथी संजू धनकर और शंकर ध्रुव भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। घटना 11 मार्च 2025 को तब हुई जब प्रार्थी कोमल भारती अपनी कार लेकर बुकिंग पर निकले थे। लालपुर ब्रिज के पास बिना नंबर की बाइक पर आए दो युवकों ने गाड़ी रुकवाई और बहाने से फोन मिलवाने के बाद झगड़ा कर ड्राइवर का मोबाइल छीन लिया। इसके बाद कार की चाबी निकालकर फरार हो गए। कुछ देर बाद जब ड्राइवर अपनी गाड़ी देखने पहुंचा तो कार भी गायब थी।


पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपियों को ट्रैक किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश कुमार से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों संजू धनकर और शंकर ध्रुव के साथ मिलकर लूटपाट और चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की कार (सीजी/07/बीटी/1051), घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और कुल 3.50 लाख रुपये का माल बरामद किया। तीनों आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं।
Tags:    

Similar News