कसडोल में लूटपाट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

छग

Update: 2025-07-22 16:47 GMT
Baloda Bazaar. बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में मारपीट कर ₹20,000 नगदी और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो अपचारी बालक (नाबालिग) भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से लूटा गया एक मोबाइल फोन, ₹4,000 नगद राशि और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। घटना के बाद पीड़ित द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद कसडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अन्य घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।
Tags:    

Similar News