अफसरों को चपरासी बनाएंगे, धमकी देते हुए बीजेपी नेता ने कहा

छग

Update: 2023-08-28 14:09 GMT
अफसरों को चपरासी बनाएंगे, धमकी देते हुए बीजेपी नेता ने कहा
  • whatsapp icon

दुर्ग। भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर सोमवार को रिसाली नगर निगम का घेराव किया। भाजपा के कद्दावर नेता गौरी शंकर श्रीवास ने घेराव के दौरान निगम आयुक्त सहित सभी राजपत्रित अधिकारियों को चपरासी बनाकर रखने की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि 15 सालों के शासन में भाजपा ने अधिकारियों को बाबू और चपरासी बनाकर रखा था। दो महीने बाद उनकी सरकार फिर से प्रदेश में बनेगी और वो निगम आयुक्त आशीष देवांगन सहित ऐसे सभी अधिकारियों चपरासी बना देंगे।

भाजपा दुर्ग जिले अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में 28 अगस्त सोमवार को रिसाली नगर निगम का घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले रायपुर और दुर्ग के भाजपा नेताओं ने एक जगह एकत्र होकर आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान दुर्ग ग्रामीण विधायक और प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रिसाली नगर निगम भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है। इसे बाप और बेटे मिलकर अपनी मर्जी से चला रहे हैं। निगम के अंदर सभी टेंडर तय कर लिए जाते हैं। भाजपा पार्षदों को अंदर तक नहीं जाने दिया जाता है।

इसके साथ ही उन्होंने रिसाली निगम क्षेत्र की बदहाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यहां नाली से लेकर अन्य साफ सफाई, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था सभी चरमराई हुई है। जबकि कांग्रेसियों का कहना है कि ताम्रध्वज साहू ने गृहमंत्री रहते हुए राज्य सरकार से रिसाली के लिए सबसे अधिक फंड लाया और यहां का विकास किया है।


Tags:    

Similar News