जांजगीर। अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने 9 माह बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। नवागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 29 मार्च की रात करीब 11:30 बजे भैंसदा निवासी ईश्वर सिंह, रोहणी सिंह के घर घुस गया और रोहिणी की मां के साथ डंडे से मारपीट करने लगा।
रोहिणी ने जब अपनी मां के साथ मारपीट करने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आराेपी ईश्वर सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार तब से आरोपी फरार था, अब पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।