93 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण की वोटिंग शुरू, राजेश मूणत कुछ देर में करेंगे मतदान

Update: 2024-05-07 01:31 GMT

रायपुर/दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तीसरा चरण में आज 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 93 संसदीय क्षेत्रों के मतदाता नई सरकार चुनने के लिए मतदान किए जा रहे है. शाम तक पहले तीन चरण में 280 से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों यानी लोकसभा की कुल सीटों में से आधी से अधिक पर मतदान संपन्न हो चुका होगा. बाकी बचे चार चरणों में 263 संसदीय क्षेत्रों के लिए वोट डाले जाएंगे. गुजरात (25 सीट, क्योंकि सूरत सीट बीजेपी निर्विरोध जीत चुकी है) और गोवा (2 सीट) समेत केंद्र शासित प्रदेशों दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव (1-1 सीट) में आज एक ही चरण में मतदान पूरा होगा.

तीसरे चरण में मतदान वाली अन्य सीटों में असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, मध्य प्रदेश की 8, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10 और पश्चिम बंगाल की 4 सीटें शामिल हैं. इस चरण में ध्यान देने योग्य प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में गुजरात की गांधीनगर सीट और महाराष्ट्र की बारामती सीटें शामिल हैं. गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह के सामने कांग्रेस की सोनल रमनभाई पटेल चुनाव लड़ रही हैं; और बारामती से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले अपने चचेरे भाई अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार से मुकाबला कर रही हैं.




Tags:    

Similar News