पत्रकार की हत्या मामलें में तीसरा नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2024-05-21 14:48 GMT
मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में स्थानीय पत्रकार रईस अहमद की हत्या का तीसरा नाबालिग आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे गढ़वा से पकड़ा है। अब उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इस मामले में पत्रकार की पत्नी सफीना और उसका प्रेमी आरजू खान पहले ही अरेस्ट हो चुका है। दरअसल, मनेंद्रगढ़ के चनवारीडांड में 16 मई की सुबह पत्रकार रईस अहमद (32) की खून से लथपथ लाश मिली थी। घटना स्थल से कुछ दूरी पर वो पत्नी सफीना और बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सफीना के आशिक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर रईस अहमद की हत्या की और शव को फेंककर भाग निकले थे।

पुलिस ने रईस अहमद की पत्नी सफीना को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। सफीना के प्रेमी आरजू खान (20) को मध्यप्रदेश के ब्यौहारी से गिरफ्तार किया गया था। वह पकड़े जाने के डर से गुजरात भागने की तैयारी में था। इस मामले में तीसरे आरोपी आरजू खान के सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए मनेंद्रगढ़ पुलिस गढ़वा पहुंची। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। उसके उम्र को लेकर दस्तावेजों की जांच की, तो वो नाबालिग निकला। पुलिस उसे परिजनों के साथ लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची। उसे किशोर न्याय बोर्ड बैकुंठपुर में पेश किया गया। जहां से बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी आरजू खान पूर्व में मनेंद्रगढ़ में सफीना के घर में किराए के मकान में रहता था। सफीना की शादी से पहले से उसका प्रेम संबंध आरजू खान के साथ था। सफीना के कहने पर आरजू अपने सहयोगी के साथ मनेंद्रगढ़ पहुंचा था। दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
Tags:    

Similar News