CG हाईकोर्ट में तैनात आरक्षक के घर चोरी, नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

जांच में जुटी पुलिस

Update: 2021-08-07 08:54 GMT

बिलासपुर में आरक्षक के सूने मकान से चोरों ने सोने-चांदी के जेवर, लैपटाप और नकद पार कर दिया। ड्यूटी से वापस लौटने पर आरक्षक को चोरी की जानकारी हुई। इसकी शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। यदुनंदन नगर पाटनवार कालोनी में रहने वाले कमल नागरे पुलिस विभाग मेें आरक्षक हैं। उनकी ड्यूटी हाई कोर्ट में है। गुस्र्वार की रात 10 बजे आरक्षक अपने मकान में ताला लगाकर ड्यूटी पर चले गए थे। शुक्रवार की सुबह वे ड्यूटी से लौटे।

इस दौरान उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। ताला तोड़कर मकान में घुसे चोरों ने आलमारी के लाकर से कैमरा, सोने की चेन, सोने की अंगुठी, चांदी की पायल, लैपटाप व 10 हजार स्र्पये नकद पार कर दिया था। आरक्षक ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की। इस पर पुलिस की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। वहीं, आसपास के संदेहियों की जानकारी ली है। पुलिस ने मामले में जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News

-->