पूजा थाली और नाग की प्रतिमा ले उड़े चोर

छग

Update: 2022-06-20 04:07 GMT

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र के घुरू में चोरों ने मंदिर से नाग की प्रतिमा और पूजा की थाली पार कर दी। रविवार की सुबह श्रद्धालु जब पूजा के लिए गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसकी शिकायत पर सकरी पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। सकरी क्षेत्र के घुरू में रहने वाले राजेश कुमार यादव बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि यादव मोहल्ला तालाब के पास आसपास के लोगों ने 25 साल पहले मंदिर का निर्माण कराया था।

इसमें भगवान शंकर, भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की गई है। रविवार की सुबह राजेश पूजा के लिए मंदिर गए। इस दौरान मंदिर से भगवान की मूर्ति में लगी शेषनाग की तांबे की प्रतिमा और पूजा की प्लेट गायब थी। उन्होंने घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। इसके बाद चोरी की शिकायत सकरी थाने में की है। मंदिर से चोरी की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की है।

Tags:    

Similar News