2 लाख कैश ले उड़े चोर, सूने मकान में बोला धावा

छग

Update: 2022-03-31 06:56 GMT

रायपुर। राजधानी रायपुर में फिर से एक चोरी की वारदात सामने आई है। न्यू राजेन्द्र नगर इलाके में एक सूने मकान से चोरो ने करीब 2 लाख नगदी पार कर दिया। चोरी की शिकायत मकान मालिक द्वारका वरयानी ने थाने में की है। जिसके बाद पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

पुलिस को शक है कि चोरी को किसी करीबी लोगों ने अंजाम दिया है। इस शहर में बढ़ती चोरियों की घटनाओं से पुलिस पर कई सवाल खड़े हो गए है। आप को बता दे कि राजधानी में अब तक हुई आधा दर्जन से अधिक चोरियों को अब तक नही सुलझा पाई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।  


Tags:    

Similar News

-->