रायपुर। शिव विहार कॉलोनी स्थित एएसआई के सूने मकान में चोरों ने गुरुवार रात धावा बोल दिया. बदमाशों ने अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत 1.15 लाख रुपए कैश पर हाथ साफ कर दिया. पूरा मामला मजगहन थाना क्षेत्र के डूंडा इलाके का है.
जानकारी के मुताबिक, एएसआई पुलिस लाइन में पदस्थ है. वह अपने परिवार के साथ जगदलपुर गए हुए थे. वारदात के बाद पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी. घर पहुंचने पर देखा की घर का ताला टूटा हुआ था. अंदर अलमारी के लॉकर में रखा सोने की चेन, चांदी की पायल और 1.15 लाख रुपए कैश गायब था.
सूचना पर मुजगहन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.