पेयजल संकट नहीं होगी, निगम ने लिया अहम निर्णय

छग न्यूज़

Update: 2024-03-23 01:02 GMT

महासमुंद। शहरवासियों को गर्मी में तीन टाइम पेयजल आपूर्ति की शुरुआत इस वर्ष होली के दिन से किए जाने की योजना है। नलों से सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी पानी मिलेगा। पिछले तीन वर्षों से शहरवासियों को गर्मी की जा रही पेयजल आपूर्ति की शुरुआत को नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने कायम रखते हुए शहरवासियों को ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट न होने देने की प्रतिबद्धता को जारी रखा है।

महिलांग ने बताया कि पीआईसी में यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष भी शहर के नल कनेक्शनधारियों को ग्रीष्मकाल के दौरान तीन समय पानी दिया जाएगा। नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने बताया कि महासमुंद नगर पालिका प्रदेश की एकमात्र ऐसी नगर पालिका है जो भीषण गर्मी में शहरवासियों को सुविधा देते हुए तीन टाइम पानी देती है। 25 मार्च से सुबह-शाम 6 बजे और दोपहर 2 बजे जलापूर्ति की जाएगी। जलापूर्ति सही ढंग से हो इसके लिए मैं स्वयं और पालिका जल विभाग की टीम मानिटरिंग करेगी। उन्होंने शहरवासियों से अनुरोध करते हुए कहा है कि "जल है तो कल" के संदेश को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक नागरिक आवश्यकता के हिसाब से जल का उपयोग करें। शहर के अगर किसी नलों में व्यर्थ पानी बह रहा हो तो इसको सरंक्षित करने में पालिका को जानकारी देने के साथ-साथ हो सकें तो ऐसे नलों में टोटियां लगाकर जल सरंक्षण की दिशा में पालिका को सहयोग देने में अहम भूमिका निभाए।

Tags:    

Similar News