अगले 3 दिनों तक भारी बारिश होगी, छत्तीसगढ़ में अलर्ट

Update: 2025-07-29 02:05 GMT

रायपुर। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते कई जगह पर जलभराव हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने तीन दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया है।

वहीं मौसम विभाग ने मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने मुख्यतः रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़ और जशपुर जिले में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रदेश की राजधानी रायपुर में आने वाले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। इतना ही नहीं प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के बीच बिजली गिरने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि, बिना किसी आवश्यक कार्य के घरों से बाहर ना निकले।

Tags:    

Similar News

null