चोरी: घर से 4 हजार कैश और जेवरात ले गए शातिर

Update: 2022-10-30 03:46 GMT

बालोद। ग्राम देवसरा में सुशील देशलहरे के घर से 4 हजार नकद और 25 हजार रुपए के जेवरात की चोरी हो गई। सुशील ने बताया कि पत्नी नेमिन बाई देशलहरे के साथ पिता के घर खाना खाने गए थे। वहां से आकर सभी अपने कमरे में सो गए थे। सुबह उठकर देखा तो कमरे का दरवाजा बाहर से लगा हुआ था। जिसे खोलने आवाज दिया तब भाभी रामेश्वरी देशलहरे व उनका बेटा कमल किशोर देशलहरे पहुंचे और दरवाजा की सिटकिनी को खोला।

एक कमरे का दरवाजा खुला हुआ था और ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लॉक खुला था। जिसमें रखे 8 हजार के चांदी की पायल, 17 हजार के सोने की मंगलसूत्र पत्ती व एक जोड़ी सोने की बाली व नकद 4 हजार रुपए गायब था। आशंका है कि अज्ञात चोर ने शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह 5 बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।


Tags:    

Similar News