CG के 9वीं बटालियन से लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2024-10-10 18:30 GMT
Dantewada. दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 9वीं बटालियन के सब्सिडियरी कैंटीन में 7 लाख 88 हजार रुपए की चोरी हुई है। पुलिस ने 2 दिन के अंदर चोर को पकड़ लिया है। जिसके पास से चोरी के करीब 6 लाख 15 हजार रुपए बरामद किए गए हैं। बाकी पैसों को चोर ने मुर्गा लड़ाई और घर के सामान खरीदने में खर्च कर दिया। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 9वीं बटालियन का कैंप कारली में स्थित है। 8 अक्टूबर को कैंटीन प्रभारी गजाधर सविता ने गीदम पुलिस थाना पहुंचकर चोरी की जानकारी की थी। जिसके बाद पुलिस चोर की खोज करने जुट गई थी।


वहीं CCTV कैमरे खंगाले गए थे। साथ ही मुखबिर से भी पता लगवाया गया। CCTV में एक युवक की मौजूदगी दिखी थी। पुलिस को भी खबर मिली की चितालंका के एक युवक ने कैश चुराए हैं। जिसके बाद पुलिस शक के आधार युवक महेंद्र दीवान (25) के घर पहुंची। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। हालांकि, घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने चोरी करना कबूल लिया। गीदम थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से चोरी 6 लाख 15 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया है।
Tags:    

Similar News

-->