रायपुर के कपड़ा दुकान में चोरी, गल्ले से नगदी और महंगे मोबाइल ले उड़े चोर

Update: 2021-06-17 11:33 GMT

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कपड़ा दुकान के गल्ला से एक नग मोबाइल और नगदी रूपए चोरी कर लेने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज कराई गई है। मिली जानकारी के अनुसार न्यू राजेन्द्रनगर अमलीडीह निवासी विनोद हेमराजानी 42 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी का थाने के सामने डीडीनगर में कपड़े की दुकान है। 16 जून को दोपहर वो दुकान के गल्ले में अपना सैमसंग मोबाइल रख कर चला गया। वापस आया तब गल्ले में रखा मोबाइल और नगदी 2500 रूपए को किसी ने चोरी कर लिया था। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News