रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में हुई चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

छग

Update: 2026-07-16 06:19 GMT

बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी के सूने बंगलों में रेकी कर चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह कार्रवाई की है। आरोपियों की पहचान मोहम्मद नासिर (नई दिल्ली) और हासिम (मेरठ, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जिन्हें दुर्ग जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों ने पिछले दिनों एक रेलवे अधिकारी के सूने बंगले का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की थी, लेकिन कीमती सामान न मिलने पर वे भाग निकले थे। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, भिलाई के अलावा दिल्ली, मेरठ और चंडीगढ़ में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़े 

बिलासपुर की सिटी कोतवाली पुलिस ने नशे के बड़े नेटवर्क का भंडाभोड़ कर दिया है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 55 नग नाइट्राजेपाम नशीली टैबलेट जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी निकेश कौशिक उर्फ वासू को ज्वाली नाला के पास घेराबंदी कर दबोचा। आरोपी से नशे की बिक्री में इस्तेमाल पल्सर बाइक और 830 नकद जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं 21(B), 22(B) व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नशे के नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News