व्यवसायी के बीज गोदाम में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

छग

Update: 2022-06-29 03:44 GMT
सांकेतिक तस्वीर 

बिलासपुर। राजकिशोरनगर स्थित गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने 13 बोरा बांस, आंवला, साम्या और केसिया बीज पार कर दिया। व्यवसायी ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है। जांजगीर-चांपा के अकलतरा मस्जिद रोड में रहने वाले संदीप अग्रवाल व्यवसायी हैं। वे वानिकी बीजों का व्यापार करते हैं।

सरकंडा के राजकिशोरनगर में उनका गोदाम है। वे 11 जून की दोपहर अपने गोदाम में ताला लगाकर अकलतरा चले गए थे। इसके बाद रविवार को गोदाम में नहीं आए। सोमवार को जब वे गोदाम पहुंचे तो पोर्च के दरवाजे में लगा ताला टूटा था। अंदर में रखा 13 बोरा बांस बीज, आंवला बीज, साम्या बीज और केसिया बीज नहीं था। उन्होंने बीज के संबंध में आसपास में तलाश की। चोरों की जानकारी नहीं मिलने पर सोमवार की रात उन्होंने सरकंडा थाने में मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News