निर्माणाधीन मकान में चोरी, शातिर पकड़ाया

छग

Update: 2025-06-23 01:36 GMT

बिलासपुर। सकरी पुलिस की सजगता और तत्परता से चोरी के सामान सहित आरोपी को पकड़ लिया गया है। प्रशांत कुमार निवासी शिव शक्ति नगर घुरू सकरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह शिव शक्ति नगर घुरू में अपने स्वयं का मकान निर्माण करा रहा है, 20-06-2025 को अपने निर्माणाधीन मकान मे वायरिंग एवं पुटटी का काम कराने के लिय 14 बंडल वायर, 01 नग पुटटी मिक्चर मशीन, 01 नग ब्लेंडर मशीन, 05 नग स्टील का नल जुमला कीमती 52000 रूपये को लाकर रखा था।

जब शांम को अपने मकान में तराई करने गया तो देखा कि घर के कमरे का ताला टुटा हुआ, दरवाजा खुला हुआ था अंदर जाकर देखा तो अंदर रखे सामान नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया।

शिकायत पर मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश हेतु मुखबीर लगाया गया। विवेचना दौरान संदेही सुभाष सतनामी पिता स्व हरि सतनामी उम्र 46 वर्ष निवासी अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर से पूछताछ किया गया । आरोपी द्वारा पहले पुलिस को गुमराह किया गया, कडाई से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया गया।

आरोपी के मेमोरण्ड के आधार पर चोरी गए मशरूका 14 बंडल तार, 01 नग पुटटी मिक्चर मशीन, 01 नग ब्लेंडर मशीन, 05 नग स्टील का नल कीमती 52000 रूपये जप्त किया गया । सकरी पुलिस की सजगता एवं तत्परता से एफआईआर दर्ज होने के चन्द घण्टो के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति को बरामद किया गया।

Tags:    

Similar News

null