नशे में था युवक, कमरे में फंदे पर झूला

छग

Update: 2025-09-05 02:51 GMT

कोण्डागांव। जिला मुख्यालय के भेलवापदर वार्ड में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 43 वर्षीय मनसुख बघेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को मनसुख ने अपने परिवार के साथ नवाखाई का त्यौहार मनाया था और इस दौरान शराब का सेवन भी किया था।

रात में भोजन कर वह अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह लगभग 8 बजे परिजन जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने मनसुख को फांसी के फंदे पर लटका पाया। सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की।

Tags:    

Similar News

null