युवक ने खुद को मारी गोली, मेकॉज में जारी है उपचार

छग

Update: 2023-03-07 15:38 GMT
नारायणपुर। जिले के ओरछा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम चिंतलनार डुगरीपारा में जंगली सुअर का शिकार करने गया ग्रामीण संतू स्वयं के अपने भरमार बंदूक से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए मेकॉज में भर्ती किया गया है। घायल के परिजन भांजा मंगेश ने बताया की मामा संतू राम मडकामी के साथ घर से करीब 10 किमी दूर गुगला जंगल जंगली सुअर का शिकार करने के लिए गया हुआ था। उसी समय जंगल में एक सुअर भागता हुआ दिखाई दिया। जिसे संतू से अपने भरमार बंदूक से 02 गोली मारी, गोली लगने के बाद भी सुअर मौके से भाग निकला। जिसके बाद संतू भरमार बंदूक को अपने बाजू में रखकर बैठने के लिए घेरा बना रहा था की अचानक भरमार बंदूक नीचे अपने आप गिर पड़ी, जिससे की बंदूक अपने आप चल गई। बंदूक से निकले छर्रे संतू के पसली से होते हुए पीठ से आर-पार हो गई और संतू के पीछे रखे बॉस में जा धंसी। घायल को उपचार के लिए नारायणपुर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए मंगलवार को मेकॉज रेफर किया गया है।
Tags:    

Similar News