काम पर निकली महिला को कार चालक ने मारी ठोकर, फिर करने लगा मारपीट

Update: 2022-06-06 06:20 GMT

बिलासपुर। कार सवार युवक ने काम पर जा रही महिला की साइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद महिला से गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। अशोक नगर सरकंडा में रहने वाली महिला माल में काम करती है। रविवार की सुबह महिला अपने काम पर जा रही थी। 9.30 बजे वह तेलीपारा के दरबार लाज के पास पहुंची थीं। इसी बीच पीछे से आ रहे कार के चालक ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।

इससे महिला सड़क पर गिर गई। साइकिल को टक्कर मारने के बाद चालक ने उतरकर महिला से गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने महिला की पिटाई की। मारपीट के बाद कार का चालक वहां से वाहन समेत भाग निकला। आसपास में पूछताछ करने पर लोगों ने कार चालक का नाम विमल कश्यप बताया। महिला ने घटना की शिकायत कोतवाली थने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News