मायके में रह रही महिला ने किया सुसाइड

छग

Update: 2022-05-08 08:54 GMT

अंबिकापुर। मायके में तीन साल से रह रही एक महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि सूरजपुर जिले के लटोरी निवासी 32 वर्षीय लालो बाई की शादी बरियो में आठ साल पहले हुई थी। वह बीते तीन साल से अपने मायके में रह रही थी।

पति उसे लेकर नहीं जा रहा था। इससे वह नाराज रहती थी। एक मई को वह अपने कमरे में थी और इसी दौरान उसने कीटनाशक पी लिया। परिजन अंदर गए तो वह बिस्तर पर अचेत पड़ी हुई थी और पास में कीटनाशक की शीशी पड़ी हुई थी। परिजन ने उसे अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Tags:    

Similar News