चौकीदार ने पटरी पर दी जान, लेट गया ट्रेन के सामने

छग

Update: 2023-07-20 08:03 GMT

दुर्ग। भिलाई नगर निगम अंतर्गत नेहरू नगर जोन के जल विभाग में गार्ड की नौकरी करने वाले हीरालाल बेहरा (52 साल) ने रेलवे ट्रैक में कटकर खुदकुशी कर ली। उसके मरने के बाद से उसकी पत्नी और बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। स्मृति नगर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक की पत्नी कंचन बेहरा ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। इसमें एक बेटी की शादी 20 जून को उड़ीसा से करके वो लोग लौटे थे। बेटी की शादी होने के बाद से हीरालाल काफी खुश था। कह रहा था कि बेटी के हाथ पीले कर दिए अब टेंशन खत्म हैं। दो बेटे हैं उन्हें पाल लेंगे। वो काफी खुश रहने वाला मजाकिया किस्म का इंशान था। वो नेहरू नगर जोन के जल शोधन संयंत्र परिसर नेहरू नगर भिलाई के पंप हाउस में चौकीदार का काम करता था और वहीं सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। बुधवार दोपहर को खाना खाकर वो ड्यूटी पर गया था। शाम को कंचन जब पंप हाउस पति का नाश्ता लेकर पहुंची तो देखा कि वहां लोग भाग रहे हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि हीरालाल ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। कंचन का कहना है कि उसके दो बेटे हैं अब वो कैसे उन्हें पालेगी। स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Tags:    

Similar News