अफसरों का आदिम जाति कल्याण विभाग ने किया ट्रांसफर

Update: 2026-06-11 10:32 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने प्रशासनिक आधार पर तीन अपर संचालकों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के अनुसूचित क्षेत्रों में संचालित जनजातीय विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पर्यवेक्षण के लिए यह व्यवस्था की गई है।

जारी आदेश में कहा गया है कि विशेष केंद्रीय सहायता योजना (बस्तर पैकेज), धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीएजेजीयूए), प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन), वन अधिकार अधिनियम-2006, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, विभागीय छात्रावास एवं आश्रम संचालन, संविधान के अनुच्छेद 275(1) के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों तथा एकीकृत आदिवासी विकास प्राधिकरण (आईटीडीए) की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।

जितेंद्र कुमार गुप्ता, अपर संचालक

राधेश्याम भोई, अपर संचालक

तारकेश्वर देवांगन, अपर संचालक

Tags:    

Similar News