सस्पेंड होने शिक्षक आतुर, नशे में खुद बोल रहा

छग

Update: 2025-07-09 09:03 GMT

धमतरी। प्रदेश में स्कूल खुलते ही शिक्षको के काले कारनामे सामने आने लगे है। ऐसा ही एक मामला मगरलोड इलाके के छोटी करेली से सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल का एक शिक्षक नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचा था। शिक्षक नशे में इतना चूर था कि उसको होश भी नहीं था।

प्राथमिक शाला में पदस्थ नरेश कुमार साहू नाम का शराबी शिक्षक लंबे समय से नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंचता था। उसकी इस हरकत से स्कूल के बच्चे ,शिक्षक स्टॉप और पालक परेशान थे। कई बार समझाने के बाउजूद शिक्षक अपने कारनामे से बाज नहीं आया।

नए स्कूल सत्र में भी शराबी शिक्षक का कारनामा जारी था लेकिन गांव के युवकों ने इस बार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। नशे में धुत्त शिक्षक स्कूल पहुंचा और ख़ुद को सस्पेंड की करने की बात को लेकर बड़बड़ाने लगा। इतना ही नहीं शराबी शिक्षक कहने लगा मैं ख़ुद स्पेंड होना चाहता हूं। काफी दिनों से सस्पेंड होने की इच्छा है, कोई मुझे सस्पेंड कर दो।

Tags:    

Similar News

null